JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

भोर सिंह यादव बने उद्योग निदेशक

Ranchi : राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार व एक की पोस्टिंग की है. निदेशक खान रांची के पद पर पदस्थापित अरवा राजकमल को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रबंध निदेशक झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत भोर सिंह यादव को अगले आदेश तक निदेशक उद्योग झारखंड रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. वहीं उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के पद पर पद स्थापित मंजूनाथ भजंत्री को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ बंदोबस्त पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. उपयुक्त पलामू के पद पर शशि रंजन को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ बंदोबस्त पदाधिकारी पलामू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने पांचवीं बार किया समन, 4 अक्टूबर को बुलाया

Related Articles

Back to top button