
Dhanbad: जिले के मैथन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेढा में मंगलवार को झोलाछाप डॉक्टर ने एक 30 वर्षीय युवक की जान ले ली. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक को हल्का बुखार था. जिसके बाद परिजनों ने पास के ही एक झोलाछाप डॉक्टर के पास उसे ले गए. इस दौरान झोलाछाप डॉक्टर ने दवा और इंजेक्शन दिया. जिसके बाद उसकी युवक की तबियत खराब होती चली गई. कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. सूचना पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लिया है. इधर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल धनबाद भेज दिया गया.




