
Dhanbad : धनबाद के तोपचांची थाना अंतर्गत रामकुंडा के रेलवे साइडिंग में कार्य कर रहे एनसीपीएल कंपनी के कर्मचारियों से रंगदारी की मांगने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
यह जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता आयोजन कर दी. उन्होंने बताया कि रंगदारों के द्वारा संगठित गिरोह ने एनसीपीएल कंपनी के कर्मचारियों से मोटी रकम की मांग की गई थी. जिसकी शिकायत दर्ज की गई थी. जिसके बाद ग्रामीण एसपी तथा सिटी एसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर अपराधियों की धर-पकड़ में जुट गयी. छापेमारी के दौरान घटना में शामिल तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया. अपराधियों के पास से एक पिस्टल, तीन सिक्सर, एक कट्टा, 22 जिंदा गोली, आठ मैगजीन, चार मोबाइल फोन और एक पल्सर बाइक बरामद की गई. संगठित गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. इनमे दो अपराधी पूर्व से कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं.
गिरफ्तार अपराधी में अकील हाशमी उर्फ रज्जाक, अहमद इमरान खान, शमशेर नगर पाण्डरपाला भूली निवासी तथा मिठू सिंह उर्फ अमरिंदर धनसार निवासी को गिरफ्तार किया गया है.
एसएसपी ने बताया कि कोयलांचल में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. जल्द ही कोयलांचल में दहशत फैला रहे संगठित गिरोह में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: झारखंड: ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान तेज, दो अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा




