रांची : हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के सीएमडी पद पर अभिजीत घोष ने बृहस्पतिवार को योगदान दिया। नये सीएमडी श्री घोष की स्कूली शिक्षा सेंट जॉन्स स्कूल रांची से पूरी हुई है। मैट्रिक के बाद इन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से शिक्षा लेने के बाद 1975 में इन्होंने भारतीय खनन विद्यापीठ (आईएसएम) धनबाद से वर्ष 1980 में बीटेक (खनन) की डिग्री प्राप्त की।
क्रिकेट के कुशल खिलाड़ी श्री घोष ने आईएसएम क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया साथ ही वह संस्थान के एथलेटिक टीम के नियमित सदस्य रहे। इसके अलावा भी इन्हें तकनीक के क्षेत्र में कई डिग्रियां हासिल की हैं। श्री घोष कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।




