Dhanbad

धनबाद जिला आर्चरी टीम का हुआ गठन

Dhanbad : धनबाद जिलाआर्चरी टीम का चयन डिगवाडीह टाटा स्टेडियम में शनिवार को संपन्न हुआ. चयन में लगभग 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया. जिसमें प्रदर्शन के आधार पर जिला आर्चरी टीम का गठन किया गया. जो अंतर जिला राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेगी. रिकर्व और कंपाउंड की प्रतियोगिता जमशेदपुर में 25 सितंबर को एवं इंडियन राउंड का प्रतियोगिता 29 सितंबर से हजारीबाग में होने जा रहा है. चयन की प्रक्रिया जिला टीम के मुख्य कोच शमशाद आलम के देखरेख में संपन्न हुआ. जिसमें असिस्टेंट कोच के रूप में नमिता कुमारी, सुलेखा कुमारी, नाजिया परवीन, हेमंत कुमार ने अपना सहयोग दिया.
चयनित खिलाड़ियों में रोहित कुमार, संदीप कुमार महतो, ऋषभ कुमार, प्रेम कुमार तुरी, अंकुश राज, साहिब परवीन,स्नेहा कुमारी, प्रतिभा राज,एमडी आदिल,अपूर्व राय, राधिका कुमारी, तनीषा कुमारी, ज्योति कुमारी, पंकज सिंह,कार्तिक कुंभकार,पर्दियम कुमार,प्रकाश कुमार, नितीश कुमार, विक्की लाल, विकेश्वर, गौरी, संदीप, वर्षा चक्रवर्ती,नाजिया परवीन,रिया कुमारी, अलीशा परवीन, विशाल कुमार,पूजा कुमारी,ज्योति कुमारी,सोनी कुमारी, मुकेश गोस्वामी हैं.
चयनित खिलाड़ियों को धनबाद जिला आर्चरी एसोसिएशन का महासचिव जुबेर आलम उपाध्यक्ष तारकनाथ दास एवं विशिष्ट अतिथि सेल के सहायक प्रबंधक मनीष भाटिया, पूर्व खिलाड़ी मो कासिम ने जर्सी देकर सम्मानित किया एवं सभी खिलाड़ियों को शुभकामना और बधाई दिया.

Related Articles

Back to top button