DhanbadJharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

धनबाद विधायक राज सिन्हा का बयान- हिन्दू धर्म को छेड़ेंगे तो हम छोड़ेंगे नहीं

 Dhanbad: शहर के रणधीर वर्मा चौक पर शुक्रवार को हिन्दू राष्ट्र जागृति आंदोलन के बैनर तले विभिन्न हिंदू संगठनों ने तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के विरोध में धरना प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में शामिल धनबाद विधायक राज सिंह ने आंदोलन को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म बदनामी करने वालों के विरोध में गांव-गांव तक विषय लेकर जाने की आवश्यकता है. राजनीति के लिए सनातन धर्म की बदनामी करने वालों पर कारवाई होनी चाहिए. हिन्दू धर्म को छेड़ेंगे तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं.

तरुण हिन्दू के डॉ निशांत दास ने कहा तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन, कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खर्गे, और सांसद ए. राजा तीनों ही संवैधानिक पदों पर हैं और तब भी सनातन धर्म के विषय में अत्यंत आक्षेपजनक तथा धार्मिक भावनाएं आहत करनेवाला शब्द का उपयोग किए हैं. इससे हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं तथा पूरे देश में रोष का वातावरण है. उन्होंने अपने आक्षेपजनक वक्तव्य के लिए क्षमा भी नहीं मांगी. वे अपनी बात पर दृढ हैं.ऐसे अपशब्द का उपयोग करने वालों को किसी भी संवैधानिक पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. उनका मंत्रीपद छीन लिया जाए तथा उन्हें विधानसभा और संसद से हटा दिया जाए. आंदोलन में तरुण हिन्दू के संस्थापक डॉक्टर नील माधव दास, अधिवक्ता लल्लन सिंह, हिन्दू जनजागृति समिति के अमरजीत प्रसाद, दीपक केशरी तथा विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल सहित कई हिन्दूवादी संगठन सहभागी हुए थे.

Related Articles

Back to top button