Ranchi

मोराबादी मैदान में आयोजित जन्माष्टमी पूजा समिति में काली तांडव बना लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र

Ranchi: जन्माष्टमी पूजा समिति ऐतिहासिक मोराबादी मैदान में रांची डांस झारखंड के कलाकार ने बम भोले बम बम, रक्त चरित्र एवं तांडव के साथ राधा कृष्ण,राम दरबार,मां दुर्गा की झांकी भी दिखाई गई. साथ ही साथ छोटे-छोटे बच्चों ने भी बाल गोपाल राधा कृष्ण की प्रतियोगिता में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उपस्थित थे. सीएम के अलावा विधायक अनूप सिंह, राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. जन्माष्टमी पूजा समिति के मुख्य संरक्षक राजीव रंजन एवं उनकी पूरी टीम ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई.

Related Articles

Back to top button