
Dhanbad: धनबाद शहर एक ओर जहां आये दिन जाम से कराहता है. वही ट्रैफिक पुलिस शहर को इस समस्या से निजात दिलाने की बजाये ऑटो चालकों से अवैध उगाही में लगी थी. बीती शाम भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां धनबाद के व्यस्त इलाके बैंक मोड़, गया पुल, श्रमिक चौक से लेकर पूजा टॉकिज तक घंटों जाम लगा रहा. लेकिन ट्रैफिक पुलिस का इस ओर ध्यान नहीं दिया गया.
इसे भी पढ़ेंःबेरोजगारों के साथ ठगी की कोशिश करने वालों पर क्यों ना हो कार्रवाई ?
जाम से कराहता धनबाद

देश की कोयला राजधानी के नाम से जाना जानेवाले धनबाद में जाम एक आम समस्या और रोज की बात है. घंटों लोग जाम में फंसते हैं. घर से निकलने से पहले सोचते हैं. धनबाद के बैंक मोड़, गया पुल, और श्रमिक चौक पर रोजाना घंटों जाम लगा रहता है. लेकिन ट्रैफिक पुलिस का इस ओर ध्यान नहीं के बराबर है.
इसे भी पढ़ेंःकेंद्र और राज्य सरकार हर मोर्चे पर रही है विफल : दीपांकर भट्टाचार्य
वसूली में जुटी ट्रैफिक पुलिस
धनबाद में ट्रैफिक पुलिस इन दिनों वसूली में जुटे हैं. ट्रैफिक पुलिस दूसरी समस्याओं को छोड़ ऑटो वालों से अवैध उगाही में जुटे रहते हैं. ट्रैफिक पुलिस पुराने ऑटो को जांच के नाम पर पकड़ कर थाना भेजने में लगी है. जहां उनसे मोटी रकम वसूली कर उन्हें छोड़ा जाता है.
इसे भी पढ़ेंःबिना VC के ही चलाया जा रहा सरला बिरला और YBN यूनिवर्सिटी
मिली जानकारी के अनुसार, इस वसूली के खेल में छोटे हवलदार से लेकर बड़े बाबू तक शामिल होते हैं. कभी नो इंट्री के नाम पर, कभी दूसरे नियमों का हवाला देकर वसूली की जाती है.




