JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 43 प्रशिक्षु अधिकारी पहली बार करेंगे भारत दर्शन, सीएम हेमन्त की मिली सहमति

Ranchi: जेपीएससी की 7वीं से 10वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा से नियुक्त 43 परीक्ष्यमान उप समाहर्ताओं (डिप्टी कलेक्टर) के दूसरे चरण का प्रशिक्षण और भारत दर्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम समेकित रूप से एक सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा कार्मिक विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वीकृति दे दी है.
इसे भी पढ़ें: रांची में 14वीं राष्ट्रीय ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरु, 82 स्वर्ण पदकों के लिए जोर आजमाइश करेंगे 1000 खिलाड़ी

पहली बार भारत दर्शन करेंगे अधिकारी

मुख्यमंत्री की सोच है कि जिस तरह भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को भारत दर्शन कराया जाता है, उसी तरह राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी भारत दर्शन कराया जाए, ताकि वे अन्य प्रदेशों की प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों को देख और समझ सकें. भारत दर्शन के दौरान उन्हें जो अनुभव प्राप्त होगा उससे वे राज्य के विकास में और भी बेहतर तरीके से योगदान कर सकेंगे. मुख्यमंत्री के इसी विजन को ध्यान में रखकर परीक्ष्यमान उप समाहर्ताओं को पहली बार भारत दर्शन कराया जा रहा है.

श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में मिलेगा प्रशिक्षण

सभी परीक्ष्यमान उप समाहर्ताओं के दूसरे चरण का प्रशिक्षण श्री कृष्णा कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में आयोजित होगा. इससे पहले इन सभी उप समाहर्ताओं को प्रशिक्षण कार्यक्रम के बीच में ही श्रावणी मेला को लेकर देवघर और दुमका में प्रतिनियुक्त किया गया था. वहीं, दूसरे चरण के प्रशिक्षण तथा भारत दर्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद सभी परीक्ष्यमान उप समाहर्ता एक अक्टूबर – 2023 से जिला प्रशिक्षण को अपने पदस्थापित जिला में योगदान करेंगे.

Related Articles

Back to top button