
Giridih: झारखंड विकास मोर्चा के ‘हल्ला बोल पोल-खोल, चोर मचाए शोर’ कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जमुआ के कोदंबरी और चरघरा में सभा का आयोजन किया गया. झाविमो सुप्रीमो ने लोगों से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि 2019 में झारखंड विकास मोर्चा को साथ देना है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में भी शुरू हो सकती है सेवाओं की होम डिलीवरी
जनता सरकार की नीतियों से त्रस्त
सभा में बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है. इस निकम्मी सरकार ने संविधान के साथ खिलवाड़ किया है. यह सरकार लगातार जनता का दोहन व शोषण कर रही है. आज दलित, अल्पसंख्यक, आदिवासी, बहुसंख्यक, व्यापारी सभी वर्ग के लोग इस सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हैं. उन्होंने कहा कि रुपए का मूल्य लगातार गिर रहा है. पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि चिंतनीय विषय है.
इसे भी पढ़ें: एक्शन में धनबाद SDM, बालू माफिया में मचा हड़कंप
बाबूलाल के साथ सैकड़ों लोग कार्यक्रम में हुए शामिल
इस कार्यक्रम में झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी महासचिव सुरेश साव, पूर्व विधायक गुरुसहाय महतो, जिलाध्यक्ष महेश राम, नुनूलाल मरांडी समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.
साथ ही कार्यक्रम मे शोभा यादव, सत्यनारायण दास, विकास मंडल, सुमन कुमार, टेको रविदास, विनोद वर्मा, मो मुस्लिम अंसारी, मो इलियास, दीपक भारती, महेंद्र वर्मा, रवींद्र यादव, महेंद्र तुरी समेत कई कार्यकर्ता और सैकड़ों लोग शामिल थे.




