Chaibasa

अफीम तस्करी में दो लोगों को मिली 10-10 साल की सजा

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो थाना क्षेत्र में अफीम का साथ गिरफ्तार हुए दो व्यक्ति को गुरुवार को न्यायालय ने 10 -10 साल का सजा सुनाया हैं, साथ ही दोनों पर 1-1 लाख रुपया का जुर्माना लगाया हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के निवासी मनोज सामड और चरण सामड द्वारा 2 मई 2022 को अपने मोटर साईकिल TVS APACHE के सीट के नीचे से प्रतिबंधित पदार्थ अफीम लेकर जा रहा था. पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चाकी स्कुल के पास अभियुक्त मनोज सामड एवं चरण सामड तलाशी के क्रम अफीम पाया.अनुसंधान के क्रम में चाईबासा पुलिस द्वारा अभियुक्त मनोज सामड एवं चरण सामड को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया तथा सभी साक्ष्यों को वैज्ञानिक तरीके से संग्रह करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया गया, जिसके आधार पर उक्त काण्ड का विचारण के क्रम में एनडीपीएस सं0- 09 / 2021 के तहत 31.08.2023 को न्यायालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प० सिंहभूम, चाईबासा के न्यायालय द्वारा धारा- 18/25 NDPS Act में दोनों अभियुक्तों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास तथा एक लाख – एक लाख रूपये जुर्माना की सजा सुनाया है।

Related Articles

Back to top button