
Ranchi: साहिबगंज जिले के राधानगर थाना पुलिस ने सवा लाख के अवैध लॉटरी टिकट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी बबलू मंडल राधा नगर थाना क्षेत्र स्थित फुदकीपुर का रहने वाला है. साहिबगंज एसपी नौशाद आलम ने बताया संध्या मे एसआई रविन्द्र कुमार गश्ती मे उधवा चौक पर थे. इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली की फुदकीपुर मे बबलू मंडल नाम का व्यक्ति अवैध लॉटरी का बिक्री कर रहा है. सूचना पर फुदकीपुर पहुँचे, पंचायत भवन के पास पुलिस गाड़ी को देखकर एक व्यक्ति घबड़ाकर वहाँ से खिसकने का प्रयास करने लगा तो गश्ती दल ने बबलू मंडल नामक व्यक्ति को पकड़ा. आरोपी बबलु मंडल के पास से अवैध लॉटरी टिकट बंडल एंव छोटा मोबाईल बरामद किया गया. बरामद अवैध लॉटरी टिकट का अनुमानित मूल्य करीब सवा लाख का बताया गया है. अवैध लॉटरी टिकट रखने तथा उसकी बिक्री करने के आरोप में राधानगर थाना (कांड सं 128/23) में आईपीसी ओर लॉटरी अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें: डुमरी उप चुनाव में औवेसी की जनसभा में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, एसडीएम ने कहा- होगी कार्रवाई




