
Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में फिर से अपराधी सक्रिय होने लगा है. बीती रात हथियार से लैश अज्ञात अपराधियों नें बंदूक की नोक पर आयरन ओर लदे तीन ट्रेलर चालकों के साथ लूटपाट की. लूटपाट की विरोध करने पर अपराधियों ने एक ट्रेलर चालक व खलासी को गोली मार दी. खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकी घायल चालक का इलाज जगन्नाथपुर सीएचसी में चल रहा है. उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर ईलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ेंःकांग्रेस और कलहः सीएम बघेल की कुर्सी बचाने छत्तीसगढ़ के 13 कांग्रेसी विधायक पहुंचे दिल्ली
ज्ञात हो की जगन्नाथपुर नोवामुण्डी मुख्य मार्ग पर बड़ानंदा के पास जेटेया मोड़ पर अपराधियों नें लूट की घटना का अंजाम दिया है. ट्रेलर चालकों ने बताया है कि अपराधियों ने चेहरे पर नकाब डाल रखा था. जिस खलासी की मौत हुई है, उसे मुंह में सटाकर गोली मारी गई थी. चालक के कंधे पर गोली लगी है. घटना की सूचना मिलने पर जगन्नाथपुर पुलिस जांच में जुट गई है.




