Chatra

चतरा: दो किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Chatra : चतरा पुलिस को अफीम तस्करों के विरुद्ध सफलता हाथ लगी है. कुंदा थाना पुलिस ने एक किलो 800 ग्राम अफीम के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पिंजनी– सिकीदाग मुख्य सड़क पर कुछ अफीम तस्कर अफीम की खरीद बिक्री करने वाले हैं. इसी सूचना को सत्यापित करते हुए एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. जैसे ही टीम सिकीदाग – पिंजनी सड़क पर पहुंची. वैसे ही 2 मोटरसाइकिल पर सवार होकर 4 व्यक्ति आते दिखे. जो पुलिस को देखते ही गाड़ी छोड़कर भाग खड़े हुए. दौड़ाकर पुलिस ने 3 लोगों को पकड़ लिया. जबकि एक भागने में सफल रहा. जांच के क्रम में मोटरसाइकिल के वाइजर में छुपाकर रखे गए एक किलो 800 ग्राम अफीम बरामद किया गया. पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया. और तस्करों के पास से 2 मोबाइल भी बरामद किया गया. इधर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लेकर आए और पुछ ताछ के बाद मंडल कारा चतरा भेज दिया गया. गिरफ्तार तीनों तस्करों में 2 प्रतापपुर के और एक कुंदा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.

Related Articles

Back to top button