
Ranchi: पेट्रोल और डीजल के मूल्य में वृद्धि, किसानों की बदहाली, राफेल डील जैसे मुद्दे के खिलाफ कांग्रेस सहित विपक्ष द्वारा बुलाये भारत बंद का मिलाजुला असर झारखंड की राजधानी रांची में रहा. अबतक रांची सहित विभिन्न जिलों में बंद शांतिपूर्ण रहा. राजधानी में बंद के दौरान अधिकांश दुकाने बंद रहीं. अधिकांश सरकारी स्कूल बंद ही रहे.
इसे भी पढ़ेंःविपक्ष के भारत बंद का रांची में मिलाजुला असर, झरिया में बंद समर्थक गिरफ्तार
शांतिपूर्ण बंदी
अन्य दिनों की अपेक्षा वाहनों का परिचालन कम हुआ. कई जगहों पर कुछ वाहनों के साथ तोड़फोड़ की खबर भी मिली. लेकिन पुलिस ने बंद समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया. कांके में बंद समर्थकों ने सुबह-सुबह रोड पर टायर जलाकर रोड बाधित किया. लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग लगे टायर को हटा दिया.
बंद समर्थक गिरफ्तार
नामकुम, कोकर, बरियातू, करमटोली चौक सहित अन्य स्थानों पर भी बंद समर्थक सड़क पर उतरे थे. सभी बंद समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बैंक और सरकारी कार्यालयों में अन्य दिनों की तरह काम हुआ. राज्य के सभी जिलों में बंद समर्थक सड़कों पर उतरे कई जगहों पर यातायात बाधित करने का प्रयास किया गया. लेकिन पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में बंद समर्थकों को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने के बाद गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ेंःतेल की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस का भारत बंद, एकजुट विपक्ष का प्रदर्शन
करीब 12 बजे बंद कराने निकले समर्थक
10.30 तक अधिकांश विपक्षी दल पूरी तरह शांत दिखे. फिरायालाल चौक में सुबह से 11:45 तक किसी पार्टी की कोई विशेष गतिविधि नहीं देखने को मिली. वाहनों का परिचालन सामान्य रहा. 11: 50 में भाकपा माले ओर सीपीआई ने भारत बंद के समर्थन मैं जुलूस निकाला. 11:30 बजे कांग्रेस नेता समशेर अलाम, 12 बजे तक पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय अपने समर्थकों के साथ फिर फिरायालाल चौक बंद कराने निकले. इस दौरान सुबोध कांत सहाय की पुलिस से हल्की नोक-झोंक भी देखने को मिली.
ज्ञात हो कि पेट्रोल-डीजल ओर रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि, किसानों की बदहाली, रुपये का गिरता मूल्य, अडानी सहित विभिन्न कॉरपोरेट घरानों द्वारा भूमि अधिग्रहण के सवाल पर देश के विपक्षी दलों ने सोमवार को भारत बंद बुलाया है. इस बंद को बंद को सफल बनाने के लिए झामुमो, कांग्रेस, झाविमो, राजद सहित वामदल ने अपना समर्थन दिया है.
इसे भी पढ़े : बस किराये में 30 फीसदी की वृद्धि, 11 सितंबर से लागू होगा नया किराया, 10 को बंद रहेगा परिचालन : बस…
इधर बंद को लेकर पुलिस-प्रशासन भी चौकस दिखी. कोतवाली डीएसपी अजित कुमार विमल ने न्यूज़ विंग को बताया कि पूरे रांची सहर में स्थिति शांतिपूर्ण रही. बंद के दौरान शहर में कहीं भी कोई अप्रिय घटना घटने की जानकारी नहीं है. कोतवाली इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल ने बताया ने कि रांची से बंद के दौरान करीब 160 बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय, समशेर अलाम, भाकपा माले के जनार्दन प्रसाद, सीपीआई नेता गोपी चंद्र बक्शी शामिल हैं.




