JharkhandLead NewsNEWSRanchi

PMGSY: बारिश खत्म होते ही 1300 किमी ग्रामीण सड़क निर्माण का काम होगा शुरू, इंजीनियरों-ठेकेदारों को दिए गये निर्देश

Ranchi: झारखंड में प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना से राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 1300 किमी ग्रामीण सड़क का निर्माण कराया जायेगा. झारखंड स्टेट रूरल रोड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने सभी सड़कों के निर्माण का टेंडर भी फाइनल करके अवार्ड कर दिया है. लगभग एक किमी रोड निर्माण में 90 लाख से एक करोड़ रुपये पड़ेगी. यानि लगभग 1200 करोड़ रुपये के आसपास ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य में खर्च किए जायेंगे. बड़े पैमाने पर सड़कों का काम देखते हुए ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत जेएसआरआरडीए के मुख्य अभियंता सिंहराय टूटी की अध्यक्षता में एटीआई में इंजीनियरों व संवेदकों के साथ वर्कशॉप किया गया.

नई प्रणाली से कार्य करने की जानकारी ठेकेदारों को दी गयी. जिला अंतर्गत सभी कार्यपालक अभियंताओं को रूपष्ट कहा गया कि बारिश के मौसम के बाद हर हाल में सभी क्षेत्रों में सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ करायें ताकि समय रहते कार्य पूरा किया जा सके. इंजीनियरों-ठेकेदारों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने को कहा गया है. पीएमजीएसवाई से इस बार अधिक चौड़ी और मजबूत सड़क बनायी जानी है. जिला मुख्यालय, अस्पताल, प्रखंड व अंचल कार्यालय, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र सहित सभी प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण किया जाना है. आबादी के अनुसार सड़कों का चयन किया गया है. इंजीनियरों-ठेकेदारों को हर हाल में बरसात के बाद काम प्रारंभ करने को कहा गया है. वर्कशॉप में सभी संवेदक, इंजीनियर व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: पेसा एक्ट 1996 के अनुरूप बनेगी पेसा नियमावली, सुझाव देने के लिए 30 अगस्त तक ही मौका

Related Articles

Back to top button