
Chakradharpur: जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया, इस दौरान मिलन कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी के बेंच में कुल दस मामलों को प्रस्तुत किया गया, जिसमे से छह मामलों का सफल निष्पादन हुआ और आठ बंदी रिहा हुए.
ज्ञात हो कि प्रत्येक राष्ट्रीय समारोह दिवस के अवसर पर विशेष जेल अदालत का आयोजन मंडल कारा में किया जाता है जिसमें बंदियों को राहत प्रदान की जाती है. इस दौरान प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ऋषि कुमार और रेल मजिस्ट्रेट अमीकर परवार भी उपस्थित थे.




