NationalOpinion

फ्रेंच मीडिया ने राफेल की तुलना बोफर्स से की

Faisal Anurag:

फ्रांस के एक अखबार फ्रांस 21 ने राफेल समझौते को बोफर्स से बड़ा स्कैम बताकर इस सवाल को ग्लोबल बना दिया है. रूस ने भी सवाल उठाया है कि अनिल अंबानी की कंपनी को इस डील में क्यों शामिल किया गया है. रूस ने भी कहा है कि इस डील में सबकुछ पारदर्शी नहीं है. राफेल का मुद्दा भारत में लगातार जोर पकड़ता जा रहा है. कांग्रेस सहित कई दलों ने इस पूरे प्रकरण की जांच संयुक्त संसदीय समिति से कराने की मांग कर सरकार के सामने एक चुनौती पैदा कर दी है. सरकार की ओर से इस पूरे प्रकरण में कांग्रेस के आरोपों को बचकाना साबित करने की कोशिश की जा रही है. लेकिन जो सवाल उठाए गए हैं, उनका जवाब कोई नहीं दे रहा है. इस संदर्भ में यह मामला गरम हो गया है कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी की फिल्म में इवेंस्ट कर इस डील में अपनी कंपनी को शामिल कराया है. इसके बाद से दुनियाभर में इस डील को संदेह के नजरिये से देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः वाड्रा के खिलाफ FIR राफेल और नोटबंदी से ध्यान हटाने की कोशिश: कांग्रेस

फ्रांस 24 ने राफेल स्कैम की तुलना बोफोर्स स्कैम से

फ्रेंच मीडिया का सवाल यही है कि अंबानी की कंपनी को डील कैसे मिली है. फ्रांस 24 ने लिखा है कि  2007 से 214 तक यूपीए सरकार ने इस डील के केंद्र में सरकारी क्षेत्र की कंपनी एचएएल को ही रखा. लेकिन इसके बाद अचानक एचएएल को डील से हटाकर कुछ ही दिनों पहले बनायी गयी, अनिल अंबानी की कंपनी को शामिल कर दिया गया. डील होने के मात्र 15 दिनों पहले ही अनिल अंबानी ने इस कंपनी का निर्माण किया. अनिल अंबानी को विमान बनाने के क्षेत्र में कोई अनुभव नहीं है, बावजूद इसके उन्हें यह सौदा दिया गया और जिस समय यह डील फाइनल हुआ, अनिल अंबानी प्रधानमंत्री के साथ पेरिस में मौजूद थे. फ्रांस 24 ने राफेल स्कैम की तुलना बोफोर्स स्कैम से किया है. इस मीडिया का मानना है कि रिलांयस डिफेंस को इस डील में शामिल किया जाना स्कैम  का संकेत देता है. इस अखबार ने लिखा है कि भारत के रक्षा मंत्रालय ने 2007 में फ्रांस के साथ डील की शुरूआत की थी, जिसमें 127 मल्टी रोल लड़ाकू विमान खरीदने की बात की गयी थी. रूसी विमानों के पुराने हो जाने के कारण इस खरीद की जरूरत भारतीय वायुसेना ने बतायी थी.

इसे भी पढ़ेंः अगले कुछ हफ्तों में बड़ा बम गिराने वाला है राफेल : राहुल

विवादित पक्ष दसॉल्ट कंपनी के भारत में निवेश

5 सालों तक मनमोहन की सरकार ने वार्ता कर इस डील को अंतिम रूप दिया था. राफेल विमानों का निर्माण दसॉल्ट करता है. मनमोहन सिंह की सरकार के समय तुरंत 18 राफेल विमान मुहैया कराना था और 108 विमानों का निर्माण भारत में होना था.

फ्रांस की कंपनी इसके लिए एचएएल को तकनीक भी प्रदान करना था.इस अखबार ने लिखा है कि इस डील के समय भारत का मानना था कि इससे भारत की एरोस्पेस और डिफेंस कंपनी एचएल की की आधुनिक उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और एचएल भारत के लिए लड़ाकू विमान बनाने में दक्ष हो जाएगी. कीमत और तकनीक क्षमता के स्थानांतरण को लेकर यह डील तीन सालों तक अटकी रही. शुरूआत में यह पूरा सौदा 12 बिलियन डॉलर का था. लेकिन बाद में यह 20 बिलियन डॉलर का हो गया. कीमत इस कारण बढ़ी कि भारत विमानों का निर्माण भारत में ही करना चाहता है. 2014 में सरकार बदली. अपने कार्यकाल के पहले वर्ष में नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की यात्रा की और मेक इन इंडिया के तहत फ्रेंच कंपनियों को भारत आमंत्रित किया. उन्होंने यह निमंत्रण सिविल न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र की फ्रेंच कंपनियों को दिया. इसी दौरान राफेल डील का भी ऐलान हुआ, लेकिन पहले की तुलना में यह पूरी तरह बदला हुआ था. अब भारत मात्र 36 लड़ाकू विमानों को ही फोर्स में निर्मित किए जाने की बात कर रहा था और तैयार विमान भारत को सौंपा जाना था. इस डील का विवादित पक्ष दसॉल्ट कंपनी के भारत में निवेश करने के पहलू पर हैं.  इस डील को ऑफसेट क्लॉज कहा गया है. इसी क्रम में एचएल को बाहर कर अंबानी की कंपनी को शामिल किया गया है. 78 सालों से एचएल रक्षा क्षेत्र में उत्पादन का अनुभव रखती है, लेकिन इसमें एक ऐसी कंपनी को शामिल किया गया, जिसका कोई अनुभव इस क्षेत्र में नहीं है.

इसे भी पढ़ेंः बोफोर्स से भी बड़ा घोटाला है राफेल सौदा: प्रशांत भूषण

स्कैम बता रहा है फ्रेंच मीडिया 

फ्रेंच मीडिया इसे ही स्कैम बता रहा है. इस अखबार ने यह भी लिख है कि अंबानी की कंपनी को एविएशन तक का अनुभव नहीं है. इस अखबार में अनिल अंबानी के घाटे में चल रही कंपनी का भी जिक्र किया है और डन्हें अनुभवहीन बता दिया है. अखबार लिखता है कि नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के मात्र 13 दिनों पहले ही अनिल अंबानी की इस कंपनी को स्थापित किया गया. इस अखबार ने कहा है कि मोदी की यात्रा में अंबानी भी मौजूद थे. इस अखबार ने लिखा है कि राफेल का मुद्दा भारत के आम चुनावों में वही भूमिका निभा सकता है, जो अस्सी के दशक में बोफोर्स ने निभाया था. इस कारण राजीव गांधी को पराजय का सामना करना पडा था. इस बार निशाने पर भाजपा की सरकार है.

इसे भी पढ़ें: BJP सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए किया राफेल घोटाला : शकील अहमद

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में राफेल कुछ बड़ा बम गिराने वाला है. इस बयान के बाद से भारतीय राजनीति में सरगर्मी बढ़ी है और भाजपा सवालों का जबाव देने के बजाय विपक्ष पर हमलावर हो रही है. लेकिन रूस ने भी सवाल उठाकर भारत की वर्तमान सरकार के लिए मुसीबत खडी कर दिया है.

(लेखक न्यूज विंग के वरिष्ठ संपादक हैं और ये उनके निजी विचार हैं)

Related Articles

Back to top button