Crime NewsLatehar

लातेहार: कोयला व्यवसायी सह भाजपा नेता राजेंद्र साहू पर फायरिंग, रिम्स रेफर

Latehar: लातेहार जिले के बालूमाथ के कोयला व्यवसायी सह भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व जिला परिषद् उपाध्यक्ष लातेहार व पूर्व चतरा लोकसभा प्रत्याशी राजेन्द्र प्रसाद साहू पर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की है. अपराधियों ने झरिवा तलाब दून स्कूल के समीप फायरिंग की है. इस गोलीबारी की घटना में में वे गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. उनकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित झरिवा टोला में घटना को अंजाम दिया गया. अपराधियो ने राजेंद्र साहू को चार गोली मारी है. यह घटना जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के झरिवा टोला में हुई है. जहां शनिवार की देर शाम बाइक से सवार अपराधियों ने कोयला कारोबारी राजेंद्र साहू को गोली मार दी. आनन फानन में गंभीर हालत में रिम्स भेजा गया है. बताया जा रहा है कि लेवी वसूली के चलते अमन साहू गिरोह के अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद बालूमाथ सर्किल इंस्पेक्टर शशि रंजन थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए. आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली. हालांकि अब तक मामला स्पष्ट नहीं हो सका है. कि घटना को अंजाम किस वजह से दी गई है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच में जुटी है.

Related Articles

Back to top button