Crime NewsDumkaJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

दुमकाः चोरी का हाईवा बरमसिया रघुनाथपुर मार्ग स्थित जंगल से बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना पुलिस ने चोरी का हाईवा बरामद करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम टोला निवासी आलम अंसारी (उम्र 35) पिता-हासिम मियाँ, मजिद अंसारी उर्फ मोजुवा (उम्र 35) और काठीकुंड थाना क्षेत्र के तकरारपुर निवासी रहीम अंसारी (उम्र 32) पिता असरुद्दीन अंसारी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर चोरी किया गया हाईवा (JH04M-8221) और घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल (JH04P-8041) बरामद किया गया है.
इसे भी पढ़ें: NEWSWING IMPACT: धनबाद रेल मंडल में वारफेज चार्ज की हेराफेरी की जांच शुरू

पुलिस के अनुसार बीते बुधवार को विनोद प्रसाद के लिखित आवेदन पर शिकारीपाड़ा थाना (कांड सo 85 / 2023) अज्ञात चोर के विरूद्ध हाईवा चोरी कर लेने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले के उद्भेदन के लिये दुमका एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. छापामारी टीम आलम अंसारी, मजिद अंसारी उर्फ मोजुवा और रहीम अंसारी को गिरफतार किया गया. आरोपी के निशानदेही पर कांड में चोरी गये हाइवा को रामेश्वर थाना क्षेत्र के बुटबडिया गांव स्थित बरमसिया रघुनाथपुर मुख्य सड़क स्थित जंगल के पास से बरामद किया गया. घटना में संलिप्त अन्य आरोपी के विरुद्ध छापामारी किया जा रहा है. इस मामले में पूर्व में नयन बनर्जी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

Related Articles

Back to top button