Court NewsLead News

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को 20-20 साल की सजा

Ranchi : पोक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी  सोनाहातू के निवासी कपिलदेव पातर मुंडा एवं मोहन महतो को 20 – 20 साल की सजा सुनाई है. साथ ही अदालत में दोनों पर 20-20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. जुर्माने की राशि नहीं देने पर दोनों को  6 महीने की अतिरिक्त जेल काटनी होगी. पोक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने बुधवार को अभियुक्त को सजा सुनाई. अदालत में 2 अगस्त को दोषी करार दिया था.  घटना को लेकर पीड़िता की मां ने सोनाहातू थाना में चार दिसंबर 2019 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसमें कहा गया है कि पीड़िता घर से रात में बाहर शौच के लिए निकली थी. उसी समय अभियुक्त कपिलदेव मुंडा ने अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया. जिसमें उसका सहयोग उसके दोस्त ने दिया था. मामले में सुनवाई के दौरान एपीपी परमानंद यादव ने पांच गवाहों को प्रस्तुत किया था.

इसे भी पढ़ें – चार विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति मामले में हाइकोर्ट ने राज्य सरकार समेत सर्च कम सलेक्शन कमिटी को किया नोटिस जारी, 4 सप्ताह में मांगा जवाब

Related Articles

Back to top button