
Bokaro: जिले के जागेश्वर विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरपा गांव से बीते 31 जुलाई को दिए ट्रैक्टर चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
इस संबंध में थाना प्रभारी संदीप कृष्णा ने बताया कि थाना कांड संख्या 16/23 धारा 379 के तहत अप्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था. इस क्रम में पता चला कि हजारीबाग जिला के बरही कोडंरा निवासी पिंटु मल्हार पिता नकुल मल्हार एवं बिहार गया जिला फतेहपुर राजाबीघा निवासी रामजी कुमार पिता उमेश यादव ट्रैक्टर चोरी में सम्मिलित थे.
पुलिस अधिक्षक के दिशा निर्देश पर टीम का गठन किया गया. ट्रैक्टर चोरी में सम्मिलित चोरों को गठित टीम द्वारा बरही एवं फतेहपुर से पकड़ कर लाया गया. साथ ही चोरी हुए ट्रैक्टर को भी बरामद कर लिया गया है. पकड़े गए चोरों को तेनुघाट जेल भेज दिया गया.




