
Giridih: जिले के साइबर समेत दो थाना की पुलिस ने पिछले 24 घंटे में छापेमारी कर सात साइबर अपराधियों को दबोचा है। वही सात मोबाइल फोन के साथ दस सीम कार्ड और कई अन्य समान भी बरामद किए गए हैं। दोनो थानों की पुलिस को मिले सफलता के बाद शनिवार को प्रेसवार्ता कर एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया की गिरफ्तार अपराधी इतने शातिर तरीके से अपराध किया करते थे, की इनके खिलाफ सबूत जुटाने में पुलिस को काफी प्रयास करना पड़ा क्योंकि सारे अपराधी आंगनबाड़ी के सेविका को काल कर नवजात शिशुओं के डीटेल उनके माता पिता के नंबर मांग जाते थे, और उसके बाद सारे अपराधी नवजात के माता पिता को कॉल कर सरकार से योजना के जरिए पैसे मिलने का प्रलोभन देकर लिंक भेजा करते थे। और इसी लिंक से उनके बैंक खाते को खाली कर दिया करते.
इसे भी पढ़ें: संगठित अपराध पर लगाम लगाने की एटीएस की तैयारी, 14 जिलों के 338 अपराधियों का गुंडा पंजी में दर्ज होगा नाम
एसपी ने बताया की इसके लिए सारे अपराधी एक खास ऐप का इस्तेमाल करते, और घटना को अंजाम दिया करते थे। दोनो थानों के कारवाई में जिन सात अपराधियों को दबोचा गया है उसमे मुफ्फसिल थाना इलाके के महेशपुर गांव निवासी श्रवण राय, संतोष राय, टिंकू राय और बेंगाबाद थाना इलाके के अलग अलग गांव के अपराधी शामिल है। हालाकि ये स्पष्ट नही हुआ है की गिरफ्तार अपराधियों ने अब तक कितने नवजात के माता पिता को अपना निशाना बनाया और उन्हें फर्जी लिंक भेज कर उनके बैंक खाते को चपत लगाया।




