
Ranchi : राज्य सरकार ने कोडरमा जिला अंतर्गत डोमचांच शहरी जलापूर्ति योजना के लिए 92.27 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है. नगर विकास विभाग ने डोमचांच में जलापूर्ति योजना प्रारंभ करने के लिए योजना तैयार करके योजना प्राधिकृत समिति की स्वीकृति के लिए भेजा है. केंद्र प्रायोजित अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन योजना अमृत 2.0 से इसे स्वीकृत किया गया है. इसके बाद डीपीआर तैयार करा कर काम प्रारंभ किया गया है. वर्तमान में इस निकाय क्षेत्र की जनसंख्या 244531 है. वर्तमान में इनमें कुछ घरों में ग्रामीण जलापूर्ति योजना से जलापूर्ति की जा रही है. भारी गर्मी में यहां के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में निकाय में शहरी जलापूर्ति योजना से काम वाटर सप्लाई किया जायेगा. पाइलपाइन बिछाने, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, जलमीनार इत्यादि लगाने का कार्य किया जायेगा. जल्द ही इस योजना की कैबिनेट से भी स्वीकृति ली जायेगी.
इसे भी पढ़ें – विधायक योजना: विधायकों की अनुशंसित योजनाओं के कार्य के लिए 405 करोड़ आवंटित



