JharkhandNEWSRanchi

रांची समाहरणालय परिसर से स्कूटी की चोरी

Ranchi: रांची समाहरणालय में इन दिनों चोरी की घटना काफी बढ़ गयी है. आये दिन समाहरणालय से दो पहिया वाहनों की चोरी हो रही है. दो दिन पहले एक व्यक्ति की स्कूटी चोरी हो गयी. जबकि, वहां होमगार्ड के दो जवान परिसर की निगरानी में रहते हैं. बता दें कि समाहरणालय का दो भवन है, होमगार्ड के जवान केवल नये वाले भवन की निगरानी के लिए रखा गया है. जबकि, पुराने भवन के पास सुरक्षा गार्ड की तैनाती नहीं है.

पार्किंग के लिए दो भवनों के अलावा बाहर भी है सुविधा

समाहरणालय परिसर में छोटे-बड़े वाहनों के लिए दोनों भवनों के बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा दी गयी है. इसके अलावा परिसर में भी वाहनों के खड़े करने के लिए पार्किंग स्थल बनाये गये हैं.

इसे भी पढ़ें: संजीवनी बिल्डकॉन फर्जीवाड़ा मामले में नगड़ी के तत्कालीन दो सीओ की याचिका HC में खारिज

Related Articles

Back to top button