Court NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

तारा शहदेव प्रकरण में हाईकोर्ट के बर्खास्त रजिस्ट्रार(विजिलेंस) मुश्ताक अहमद की ओर बुधवार को भी बहस रहेगी जारी

Ranchi: नेशनल राइफल शूटर तारा शहदेव के धर्म परिवर्तन, यौन उत्पीड़न व दहेज प्रताड़ना से संबंधित मामले में मुख्य आरोपी रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल के मामले में मंगलवार को बचाव पक्ष की ओर से बहस हुई. मामले में मुश्ताक अहमद की ओर से सीबीआई के जवाब पर अपना बहस किया गया, जो जारी रहा. अब बुधवार को फिर बहस होगी. पूर्व में सीबीआई की ओर से हुई बहस के दौरान तारा शहदेव द्वारा कोहली पर लगाएं गए आरोपों का समर्थन किया गया था.
इसे भी पढ़ें: जमीन खरीद मामले में गिरफ्तार व्यवसाई विष्णु अग्रवाल ईडी कोर्ट में पेशी के बाद भेजे गए जेल, रिमांड पर कल होगी बहस

बता दें कि रंजीत कोहली द्वारा सीएम हेमंत सोरेन को भी गवाह बनाया गया था. सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में मामले की सुनवाई चल रही है. गौरतलब है कि मामले में मुख्य आरोपी रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल के अलावा हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार(विजिलेंस) बर्खास्त मुश्ताक अहमद एवं कोहली की मां कौशल रानी ट्रायल फेस कर रहा है. आरोपियों के खिलाफ दो जुलाई 2018 को आरोप गठित किया गया था. सीबीआई ने 2015 में केस टेक ओवर किया था. रंजीत कोहली एवं तारा शाहदेव की शादी 7 जुलाई 2014 को हुई थी लेकिन शादी के कुछ माह बाद उसे धर्म परिवर्तन करने प्रताड़ित किया गया.

Related Articles

Back to top button