
Ranchi: 100 करोड़ रुपए के मिड डे मील घोटाले के आरोपी संजय कुमार तिवारी,अजय उरांव एवं राजू वर्मा के खिलाफ मंगलवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की कोर्ट में आरोप गठित किया गया. अदालत ने संजय तिवारी एवं अन्य के खिलाफ लगे आरोपों को पढ़कर सुनाया, जिसे आरोपियों ने गलत बताया. संजय तिवारी एवं अन्य की ओर से अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने पैरवी की.
इसे भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा, डायन बिसाही जैसे अंधविश्वास को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं ?
बता दें कि पूर्व में ही ईडी कोर्ट संजय तिवारी की डिस्चार्ज याचिका को खारिज कर चुकी है. मिड डे मील घोटाले को लेकर ईडी प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. इससे पहले सीबीआई ने अगस्त 2017 में संजय तिवारी के अलावा एसबीआई, हटिया के ब्रांच मैनेजर रहे अजय उरांव सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश प्रारंभ की थी।




