National

देहरादून में बारिश का कहर, भूस्खलन के मलबे में दबकर चार की मौत, एक घायल

Dehradun : भारी बारिश के बाद पहाड़ी से हुए भूस्खलन के मलबे में दबने से चार व्यक्तियों की मौत हो गयी. वहीं एक घायल हो गया. घटना उत्तराखंड के टिहरी जिले में बूढाकेदार क्षेत्र के कोट गांव की है. घटना बुधवार सुबह की है. वहीं मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें- धनबाद डीसी का काम नहीं, चीख रहा है हूटर

भारी बारिश के बाद हुआ भुस्खलन

घटना के बाद टिहरी जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, भूस्खलन के मलबे में अभी तीन और व्यक्ति दबे हुए हैं जिन्हें निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है. रात में तेज बारिश के बाद सुबह पहाडी से हुए भूस्खलन का मलबा तीन मकानों पर गिर पडा जिससे उसमें रहने वाले लोग दब गये. चार वयक्तियों के शव घटनास्थल से बरामद कर लिये गये हैं.

इसे भी पढ़ें- धनबाद जैसे होंगे रांची के हालात! सीनियर मनोज की मौजूदगी में जूनियर महिमापत करेंगे अध्यक्षता

मृतकों के परिजनों को 10 लाख व नौकरी देने की मांग

घटना की सूचना मिलते ही उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और टिहरी के पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय मौके के लिए रवाना हो गये. उन्होंने आरोप लगाया कि बूढाकेदार क्षेत्र आपदा के लिए संवेदनशील होने के बावजूद सरकार द्वारा ग्रामीणों को विस्थापित नहीं किया जा रहा है. उन्होंने आपदा में मारे गये व्यक्तियों के परिजनों को दस लाख रुपये देने व  परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने की भी राज्य सरकार से मांग की है.

इसे भी पढ़ें- भाजपा के पूर्व सांसद अजय मारू ने फर्जी तरीके से खरीदी जमीन : विधानसभा उपसमिति

इसे भी पढ़ें- रांची में फादर स्टेन स्वामी के घर पर पुणे की पुलिस ने मारा छापा, लैपटॉप-मोबाइल जब्त

Related Articles

Back to top button