Opinion

राहुल गांधी के राजनीतिक प्रहार से तिलमिलायी भाजपा

Faisal Anurag

राहुल गांधी के जर्मनी और इंगलैंड दौरे पर दिए गए वक्तव्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस बैचैनी भरा बयान देकर राहुल को नासमझ साबित करने पर तुली हुयी है. दूसरी ओर राहुल गांधी के इस दौरे के बाद उनकी छवि एक सोच विचार करने वाले नेता की उभरी है और उन्होंने हर सवाल का जबाव देकर साबित किया है कि वे सवालों का सामना करने की ताकत रखते हैं और किसी भी मंच पर खुलकर अपनी बात भी रखते हैं. राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस की विचारधारा और मोदी सरकार की नीतियों पर प्रहार किया है. राहुल विरोधी आरोप लगा रहे हैं कि विदेशों में इससे भारत की छवि खराब हुयी है. वे यह भूल जाते हैं कि नरेंद्र मोदी विदेश दौरों पर विरोधी दलों और पिछले 70 सालों की सरकारों पर तीखा हमला करते रहे हैं. सवाल है कि क्या इससे भारत की छवि प्रभावित नहीं हुयी है.

इसे भी पढ़ेंः दिखावे की “चकाचौंध” में राज्य को डूबा तो नहीं रही “सरकार” ?

भारत में इस तथ्य को नजरअंदाज किया जाता रहा है कि विदेशों में छवि केवल आलोचनाओं से नहीं बनती बिगड़ती हैं. विदेशों के सूचनातंत्र के पास भारत विषयक सूचनाएं प्रचूरता से उपलब्ध हैं और छवियों को बनाने बिगाड़ने में वही भूमिका निभाती हैं. राहुल गांधी के प्रहार से बौखलाए आरएसएस ने एक खुले सत्र का आयोजन करने और उसमें राहुल गांधी,सीताराम येचुरी समेत विरोधियों को विमर्श के लिए आमंत्रित करने की घोषणा की है. राहुल गांधी ने अपने वक्तव्य में आरएसएस की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से किया और आरएसएस ने इसे राहुल की भारत विषयक नासमझी बताकर इस तथ्य को नजरअंदाज करने का प्रयास किया है कि दोनों संगठनों के बीच जिन समानताओं का उल्लेख राहुल कर रहे हैं, वे वास्तव में तथ्य हैं. मुस्लिम ब्रदरहुड भी एक सामाजिक सांस्कृतिक संगठन से उभरते हुए राजनीतिक मंच कर खुद को स्थापित किया है. भारत में आरएसएस स्वयं को सांस्कृतिक संगठन कहता है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ओर इसके पहले जनसंघ के माध्यम से अपने राजनीतिक इरादों को प्रकट करता रहा है, लेकिन इस तथ्य को वह कभी खुलकर स्वीकार नहीं करता है.

इसे भी पढ़ें- सुषमा स्वराज ने कहा था इजरायल दौरे से रणधीर सिंह का नाम हटा किसानों को भेज दीजिए : डीएन चौधरी

राहुल गांधी ने आरएसएस विषयक उस विमर्श को उजागर करने का प्रयास किया है, जिसे भारतीय राजनीति में अब तक बहुत पवित्र मान कर छुपाने का प्रयास किया जाता रहा है. इस अर्थ में कांग्रेस के दूसरे नेताओं से अलग राहुल का प्रचार तीखा है और हमला सुनियोजित है. राहुल गांधी प्रमाणित करना चाहते हैं कि केवल कांग्रेस ही सेक्युलर है और साथ ही भारतीय जनतंत्र को मजबूत बनाए रहने के लिए केवल उसी के पास नजरिया है. राहुल गांधी ने इन बातों को कहने के लिए यदि मंच विदेशों को बनाया है तो यह कांग्रेस के नेतृत्व की सुविचारित रणनीति का हिस्सा है. कांग्रेस के इतिहास में ही यह पहली बार हो रहा है कि विदेशी धरती से वह अपने प्रचार अभियान को धार दे रही है. कांग्रेस के अन्य पूर्ववर्ती नेताओं के लिए इसके लिए कभी जरूरत ही महसूस नहीं हुयी. नरेंद्र मोदी ने भी विदेशी धरती को अपनी छवि के निखार का मंच बनाया है और विदेशों में वे लगातार इसके लिए कोशिश भी करते रहते हैं. सवाल उठता है कि भारत की राजनीति के लिए विदेशों में बसे भारतीयों के बीच के मंचों के इस्तेमाल से क्या भारत की समस्याओं का निदान संभव है. इसका जबाव मोदी और राहुल दोनों ही देने में अब तक समर्थ नहीं हो पाए हैं. कांग्रेस की यह भी कोशिश दिख रही है कि वह केवल भाजपा पर ही राजनीतिक हमला नहीं कर रही है, बल्कि वह तीखा प्रहार आरएसएस पर भी कर रही है. इसका मकसद साफ है कि कांग्रेस यह साबित कर रही है कि भाजपा का स्वतंत्र अस्त्वि नहीं है, बल्कि आरएसएस ही उसकी मूल ताकत है. राहुल गांधी के बयानों पर केंद्र के दर्जनों मंत्रियों और भाजपा के प्रवक्ताओं ने जिस तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त किया है, उसमें तर्क से ज्यादा बौखलाहट है. कांग्रेस का मकसद इससे पूरा होता हुआ नजर आ रहा है.

इसे भी पढ़ें – सीपी सिंह जी EESL की LED हफ्ते भर में हो जाती हैं फ्यूज, इसकी जांच हो : सरयू राय

राहुल गांधी ने इस बार मोदी सरकार पर अलोकतांत्रिक होने का आरेाप भी लगाया है और साथ ही सांसदों पर पार्टियों के नियंत्रण का मुद्दा भी खड़ा किया है. राहुल ने कहा है कि भारत के सांसद कानून निर्माता की स्वतंत्र हैसियत नहीं रखते हैं. यह कहकर भाजपा पर व्यक्ति विशेष के प्रभाव को रेखांकित किया है. बेरोजगारी के सवाल के साथ छोटे व्यापार पर हो रहे हमले के सवाल को भी राहुल ने गंभीरता से उठाया है. राहुल की बातों से आहत भाजपा ने उन्हें अनपढ़, नासमझ और नाजानकार बताया है. राहुल गांधी जानते हैं कि उनपर कोई तार्किक हमला नहीं किया जा रहा है, बल्कि उनपर व्यक्तिगत हमला भाजपा कर रही है. इसे वे अपनी राजनीतिक ताकत बनाकर राहुल पेश कर रहे हैं. राहुल ने अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा था कि उन्हें पता है कि उनके विरोधी उन्हें पप्पू कह कर बुलाते हैं. राहुल ने कहा था कि आप भले ही मुझे पप्पू कहें, लेकिन आप के लिए मेरे मन में नफरत नहीं है.
राजनीतिक प्रेक्षकों का एक समूह मानता है कि भारतीय राजनीति में राहुल गांधी एक ऐसी ताकत बनने की कोशिश कर रहे हैं, जो व्यक्तिगत हमले से बचाता है. यह उन्हें राजनीतिक तरीके से कितना लाभ देगा, यह तो भविष्य के गर्भ में हैं और वर्तमान में राहुल की भला इंसान की छवि उभर रही है, जो वैचारिक सवालों पर तीखा प्रहार करने की क्षमता रखता है. भविष्य के लिए राहुल की इस छवि का राजनीतिक लाभ कितना होगा देखना होगा.

लेखक न्यूज विंग के वरिष्ठ संपादक हैं.

Related Articles

Back to top button