JharkhandLead NewsRanchi

रांची DSO ने की नामकुम BDO के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा, बताया उद्दंड अफसर

Ranchi : नामकुम (रांची) बीडीओ ज्ञान प्रकाश जायसवाल पर सरकार विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है. इसके अलावे नामकुम के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिन्हा के खिलाफ भी एक्शन लिया जा सकता है. रांची जिला आपूर्ति पदाधिकारी (DSO) ने एक मामले में जांच के बाद रांची डीसी को इस संबंध में अनुशंसा की है. इन दोनों को नामकुम के प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक, ट्रांसपोर्टर तथा पीडीएस डीलरों से अवैध राशि वसूले जाने के मामले में DSO ने दोषी माना है.

अपनी रिपोर्ट के साथ डीसी को की गयी अनुशंसा में बताया है कि संजीत कुमार यादव (परिवहन सह हथालन अभिकर्ता, नामकुम) से एक लिखित शिकायत मिली थी जिसमें उनसे बीडीओ और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा अवैध वसूली का आरोप था. मामले की पड़ताल में पाया गया कि आरोप में सत्यता है.

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करने में बीडीओ सक्षम प्राधिकारी नहीं हैं. उन्होंने अपने आचरण में बचकानापन और अपरिपक्वता का परिचय दिया है. वे उद्दंड हैं. गरीबों के प्रति उनकी मानसिकता गंदी है. ऐसे में इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक और दंडात्मक कार्रवाई की जाये.

इसे भी पढ़ें:राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह की तबीयत बिगड़ी, एयर एम्बुलेंस से जाएंगे दिल्ली

क्या है मामला

DSO के मुताबिक डीलरों, ट्रांसपोर्टरों से नामकोम बीडीओ द्वारा अवैध राशि की मांग की जाती रही है. नाजायज तरीके से रुपये भी लिये गये हैं. बीडीओ ने वीएलडब्लू मिथिलेश कुमार सिन्हा को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, नामकुम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था. साथ ही उस पर उनके निर्देशों के अनुसार काम करने का दबाव दिया था.

इसके बाद लगातार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने चिन्हित डीलरों से अवैध रुपये की मांग करनी शुरू कर दी. इसमें बीडीओ की भूमिका भी रही. आवेदकों द्वारा इसे नजरअंदाज करने पर उन्हें कार्यालय बुलाकर धमकी भी दी जाने लगी.

इसे भी पढ़ें:कैबिनेट की बैठक 15 को

जांच में यह बात भी सामने आयी कि डीलर समिउल्लाह खान ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और बीडीओ के साथ मिलकर अवैध राशि की उगाही में मदद करता है. बीडीओ के डर से आवेदकों ने उन तक रुपये पहुंचाये. इस प्रक्रिया का वीडियो क्लिप भी तैयार किया. प्रतिमाह रुपये नहीं देने पर बीडीओ ने अपने मन से बगैर विभाग को सूचित किये कार्रवाई की.

इससे पता लगता है कि उनके स्तर से भयादोहन किया गया. जांच में इसकी भी पुष्टि हुई कि बीडीओ ने अपने पद का दुरुपयोग किया है. पीडीएस डीलर और कर्मियों में भय एवं दहशत फैलाकर प्रतिमाह अवैध वसूली की प्रक्रिया बना रखी है.

इसे भी पढ़ें:रेलवे पैसेंजर्स दें ध्यानः बदले रूट से चलेंगी आज ये ट्रेनें, कई गाड़ियों की समय-सारिणी में हुआ बदलाव

Related Articles

Back to top button