
Ramgarh: हजरत इमाम हुसैन के शहादत में मनाया जाने वाला पर्व मुहर्रम के मौके पर शनिवार को रामगढ के नईसराय में पहले पहर जुलूस उत्साह के साथ निकाला गया. यह जुलूस नईसराय बस्ती मोहर्रम कमेटी के द्वारा निकाला गया. रामगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में यह जुलूस भ्रमण किया. इस मौके पर पुलिस प्रशासन भी काफी मुस्तैद दिखी. जुलूस में अध्यक्ष मोहम्मद राजा सेक्रेटरी मोहम्मद मेहताब खान खजांची मोहम्मद इमरान राजा सैयद कॉलोनी मेंबर मोहम्मद अमन वाजिद रमीज राजा राजा इमरान खान अफरीदी अरमान एवं इस जुलूस में रामगढ़ शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद हुए जिनमें कमल बगड़िया अरविंद जयसवाल मनोज सिंह सूरज शर्मा संजय गांधी बालेश्वर ठाकुर आसिफ इकबाल फारुक अली मोहम्मद इम्तियाज सोनू खान एवं हजारों की संख्या में नईसराय के बूढ़े बच्चे जवान सभी शामिल हुए.

उपायुक्त ने विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण
मुहर्रम के शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त चंदन कुमार ने एसपी पीयूष पांडे, एसडीओ मोहम्मद जावेद हुसैन सहित अन्य अधिकारियों के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त एवं एसपी ने विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित जुलूस के दौरान लोगों से सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने एवं अन्य आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की. वहीं उन्होंने पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर संयुक्त जिला आदेश के तहत प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस बल के जवानों को हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए.





