Deoghar

देवघर में सेवा फाउंडेशन के मासव्यापी रूद्राभिषेक अनुष्ठान में शामिल हुए भाजपा सांसद सुदर्शन भगत

Deoghar: पवित्र श्रावण मास में सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में हनुमान शिक्षा सेवा केंद्र कविलासपुर में आयोजित मास व्यापी रूद्राभिषेक अनुष्ठान में शनिवार को 26वें दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद सुदर्शन भगत शामिल हुए. इसके अलावा दिल्ली से आए प्रमोद कुमार, विनीत टोकस व बिहार के बक्सर से पहुंचे मनोज उपाध्याय सपरिवार यजमान के रूप में अनुष्ठान में शामिल हुए. प्रसिद्ध हनुमान कथावाचक प्रदीप भैया जी महाराज के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन को समर्पित अध्यात्म प्रेरित संस्थान सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित रूद्राभिषेक के माध्यम से विश्व कल्याण, सुख शांति व भारत को विश्व गुरु बनाने की कामना की गई.

रुद्राभिषेक में शामिल होकर अभिभूत हूंं: सुदर्शन

इस मौके पर भाजपा सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि शिव की नगरी में पवित्र श्रावण मास में पूज्य प्रदीप भैया जी महाराज के सानिध्य में प्रतिवर्ष आयोजित हो रहे रुद्राभिषेक में शामिल होकर आनंदित महसूस कर रहा हूं. पूज्य प्रदीप भैया जी महाराज देश दुनिया में अध्यात्म का अलख जगाते हुए समाज के दबे, कुचले, वंचित वर्गों को हनुमान शिक्षा सेवा केंद्र के माध्यम से शिक्षा दान भी कर रहे हैं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रदीप भैया जी के महाराज के सानिध्य में संचालित हनुमान शिक्षा सेवा केंद्र से शिक्षा ग्रहण कर निकलने वाले नौनिहाल देश का भविष्य तय करने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे.

एक अगस्त तक चलने वाले रुद्राभिषेक में वृन्दावन से आये आचार्य राहुल कृष्णा, आचार्य विकास शर्मा, आचार्य विकास, आचार्य विनय कुमार के अलावा पटना से आए कृष्णकांत दुबे,सेवा फाउंडेशन सचिव प्रवीर कुमार,व्यस्थापक मीना दीदी, प्राचार्या शीलू दीदी, पीहू कुमारी,पूजा दीदी,खुशबू दीदी,अमीषा दीदी,उमाकांत कुमार,राहुल कुमार,कोमल दीदी,शिल्पी दीदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button