
Ramgarh: एसपी पीयूष पांडेय ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 27 जुलाई को पतरातू बस्ती में बरगद पेड़ के पास से विजयनगर, पतरातू निवासी विकास कुमार सिंह उर्फ विक्की को एक देशी पिस्टल, उसमें लोड पांच गोली के साथ गिरफ्तार किया है. अभियुक की निशानदेही पर उसके विजय नगर स्थित आवास से दो पिस्टल, पांच जिंदा गोली और पांच मैगजीन बरामद किया गया. इसके अलावा उसके साथी रसदा निवासी कपिल कुमार के घर पर छापेमारी की, जहां से पुलिस ने हरदेव कंस्ट्रक्शन गोलीबारी कांड और बितका बाउरी हत्याकांड में प्रयुक्त R15 बाइक जब्त किया है.

एसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त का संबंध पांडेय गिरोह से है।मामले को लेकर पतरातू थाना में दिनांक 28-07-23,-कांड संख्या 138/2023, धारा -399/402 भादवि एवं 25 (1-बी) ए, 25(6)/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है.छापेमारी अभियान में पुलिस ने तीन देशी पिस्टल, पांच जिंदा गोली लोडेड मैगजीन, एक मैगजीन जिसमें लोड पांच जिंदा गोली व चार खाली मैगजीन , एक मोबाइल और एक आर 15 बाइक JH01DP 6721 जब्त किया गया. छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र चौधरी ,पतरातू थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह, बरकाकाना ओपी प्रभारी शशि प्रकाश, बासल थाना प्रभारी अमर शुक्ला, पुअनि बरकाकाना ओपी अफजल अंसारी, पुअनि चेतन कुमार सिंह सशस्त्र बल शामिल थे।




