
Ranchi : राजभवन में गुरुवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने ‘अर्थशास्त्र का परिचय’ और ‘उच्चतर आर्थिक सिद्धांतः व्यक्ति विश्लेषण’ नाम की दो पुस्तकों का विमोचन किया. ये दोनों पुस्तकें रांची विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ नीलू सिंह द्वारा लिखी गयी हैं. ये पुस्तकें सीबीसीएस और एनईपी सिलेबस के आधार पर लिखी गयी हैं. ये पुस्तकें अंडर ग्रैजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट के छात्रों के लिए बहुत उपयोगी साबित होंगी.
राजभवन में विमोचन के मौके पर एनएचआइडीएलसी असम के जीएम एके सिंह, शिक्षाविद् अविनाश कुमार, लेखक डॉ नीलू सिंह, प्रोफेसर एमएल सिंह व आदित्य सिंह उपस्थित थे.
लेखक परिचय
डॉ नीलू सिंह वर्तमान में रांची विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं. इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, रांची में समन्वय का अतिरिक्त प्रभार भी इन्हें सौंपा गया है. इन्हें डोरंडा कॉलेज और ICFAI यूनिवर्सिटी (रांची तथा गंगटोक) में करीब डेढ़ दशक तक स्नातक, स्नातकोतर व विभिन्न वोकेशनल कोसेर्ज में अध्यापन एवं शोध निर्देशन का व्यापक अनुभव रहा है. इन्होंने यूजीसी द्वारा वित्त पोषित शोध परियोजना पर कार्य किया है. इनके कई लेख एवं शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं. कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में इन्होंने अपने विचार प्रस्तुत किये हैं. राष्ट्रीय स्तर पर इनकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं.
इसे भी पढ़ें – 17 माह से दिल्ली में कैद रांची की नाबालिग को एनजीओ के सहयोग से कराया गया मुक्त



