
Giridih: जैन मुनियों के तपोभूमि सम्मेद शिखर मधुबन में गिरिडीह भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की तारीख तय हो चुका है. पांच और छह अगस्त को मधुबन में होने वाले इस राज्य स्तरीय प्रशिक्षण में राज्य के दो सौ से अधिक जिला परिषद् अध्यक्ष, उपाध्याक्ष और जिप सदस्य शामिल होगें. गुरुवार को सर्किट हाउस में भाजपा के प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह और अमित सिंह गिरिडीह पहुंचे और जिला कमेटी के नेताओं के साथ बैठक किया. बैठक में पार्टी के अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी, प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत, सुरेश साहु, पूर्व मेयर प्रकाश सेठ, जिला परिषद् अध्यक्ष मुनिया देवी, भाजपा नेता दिनेश यादव, विनय सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप वर्मा, संजीत सिंह पप्पू, नवीन सिन्हा समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के बिरनी में जेठ ने छोटे भाई की गर्भवती पत्नी को मारा लात, कोख में पल रहे मासूम की हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार
बैठक में चर्चा के दौरान जानकारी दिया गया कि मधुबन में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण में प्रर्देश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सीएम बाबूलाल मंराडी, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व सीएम रघुवर दास और राज्य सभा सदस्य दीपक प्रकाश समेत प्रदेश स्तर के कई नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है. लोस और विस चुनाव को लेकर होने वाले राज्य स्तरीय प्रशिक्षण में भाजपा ने इस बार पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देेने का निर्णय लिया है क्योंकि ग्रामीण इलाकों में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. ऐसे में ग्रामीण इलाकों में पार्टी की पकड़ को मजबूत करने के लिए भाजपा राज्य स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित कर जीत का गुरु देने के लिए जैन मुनियों के तपो भूमि को ही चुना है.
बता दें कि पिछले साल भी भाजपा का प्रशिक्षण शिविर इसी तपो भूमि में हो चुका है तो इस साल ही गिरिडीह भाजपा ने तीन दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन मधुबन में आयोजित किया था. जिसमें कई प्रदेश स्तर के नेताओं ने हिस्सा लिया था. वहीं लोस चुनाव को देखते हुए एक बार फिर भाजपा राज्य स्तर पर ग्रामीण इलाकों में मजबूत होने के लिए मधुबन में प्रशिक्षण की तैयारी में जुट चुकी है. लिहाजा, प्रशिक्षण में शामिल होने वाले भाजपा समर्थित जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के लिस्ट को तैयार किया जा रहा है.




