Palamu

पलामू: उपायुक्त के बाद पुलिस अधीक्षक भी बदले गए, पहली बार महिला आईपीएस को एसपी की कमान

Palamu: पलामू के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक का झारखंड सरकार ने एक साथ तबादला कर दिया गया है. मंगलवार देर शाम जहां उपायुक्त ए दोड्डे का ट्रांसफर हुआ तो वहीं आज बुधवार को एसपी चंदन कुमार सिन्हा का भी स्थानांतरण कर दिया गया. गृह विभाग ने इस सिलसिले में अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार पलामू एसपी के साथ साथ भारतीय पुलिस सेवा के सात अधिकारियों का भी तबादला किया गया है.

पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा का ट्रांसफर हो गया है. उनकी जगह पलामू की नई एसपी रीष्मा रमेशन बनाई गई हैं. इस जिले में पहली बार महिला आईपीएस को एसपी की कमान सौंपी गई है. बतौर पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन का कार्यकाल कितना असरदार होगा, इसकी चर्चा अभी से ही शुरू हो गई है. रीष्मा रमेशन इससे पहले धनबाद में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थीं. इसी तरह उपायुक्त शशि रंजन खूंटी में उपायुक्त के पद पर पदस्थापित थे, जो अब जिले के नए उपायुक्त होंगे.

Related Articles

Back to top button