
Ranchi: 247 फीसदी उंची दर 3.70 करोड़ लागत से हाउसिंग सोसाइटी के डेवलपमेंट प्लान के लिए ट्रांजजेक्शन एडवाइजर की नियुक्ति की जायेगी. नगर विकास विभाग ने इससे संबंधी प्रस्ताव तैयार करके योजना प्राधिकृत समिति की स्वीकृति के लिए भेजा है. वहां सहमति मिलने पर संभवत 25 जुलाई की कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूरी दी जायेगी. नगर विकास एवं आवास विभाग की एजेंसी जुडको के अंतर्गत पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशीप मोड पर ट्रांजेक्शन एडवाइजर की नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार किया गया था. यह ट्रांजेक्शन एडवाइजर रांची व आदित्यपुर शहरी क्षेत्र में हाउसिंग सोसाइटी के डेवलपमेंट के लिए कार्य करेगा.
प्रारंभ में रांची व आदित्यपुर में 11 हाउसिंग सोसाइटी के डेवलपमेंट के लिए परामर्शी चयन की प्रक्रिया शुरू की थी. पूर्व में इस काम के लिए मेसर्स टंडन अरबन सॉल्यूशन प्राइवेट लि. मुंबई को कुल राशि 1,06,61,310 रुपये 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ दो दिसंबर 2021 को प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी. लेकिन इस निविदा को बाद में सक्षम स्तर से स्वीकृति के बाद रद्द कर दिया गया और फिर से रि-टेंडर जारी किया गया. लेकिन कई बार निविदा प्रक्रिया असफल होने के बाद 20 जनवरी 2023 व 13 मार्च 2023 व 17 मई 2023 की जुडको की निविदा समिति की बैठक में मेसर्स डेलायट टच थोमात्सू इंडिया एलएलपी गुडगांव व मेसर्स इगीस इंडिया कंसलटेंट नई दिल्ली इस काम के लिए योग्य पाया गया. इन्होंने 3,70,92,021 रुपये 18 फीसदी जीएसटी के साथ संशोधित निविदा डाला थ जो पूर्व की निविदा से 247 फीसदी अधिक है. नगर विकास विभाग ने इसे देखते हुए योजना प्राधिकृत समिति व कैबिनेट से स्वीकृति कराने का निर्णय लिया है. माना जा रहा है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति दी जायेगी ओर संबंधित एजेंसी इसके बाद कार्य पूरा करेगी. कंपनी डीपीआर, फिजिबिलिटी, बिल्डरों के साथ एमओयू इत्यादि के कार्य में परामर्श देगी.
इसे भी पढ़ें: बरही-कोडरमा फोरलनिंग: तिलैया बाईपास के लिए अब तक नहीं हुआ जमीन का सीमांकन




