
Giridih: गिरिडीह बिजली विभाग की लापरवाही से शुक्रवार को एक व्यक्ति की जान चली गई. घटना शहर के धरियाडीह के हीरो शोरुम के समीप दोपहर को घटी जब नंगे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 60 वर्षीय भुनेशवर दास की मौत हो गई. जानकारी मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी, एसआई पंकज दुबे और भाजपा नेता दिनेश यादव भी घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. जानकारी के अनुसारभुनेशवर दास धरियाडीह स्थित एक मकान में किराए पर रहते थे और इस पूरे मुहल्ले में नंगा तार झूल रहा है. इसी दौरान मुहल्ले से गुजरने के क्रम में मृतक एक नंगे तार के चपेट में आ गया. तार के चपेट में आने के बाद उसे तड़पता देख कुछ स्थानीय लोगों ने पहले एक मिस्त्री को फोन किया, जबकि कुछ लोग उसे छुड़ाने के प्रयास में लगे रहे. लेकिन नाकाम रहे. इधर चार बार फोन करने के बाद भी मिस्त्री ने फोन नहीं उठाया. लेकिन पांचवी बार कॉल करने पर मिस्त्री ने फोन उठाया. तो बिली आपूर्ति ठप हुई. लेकिन तब तक भुनेशवर दास की मौत हो चुकी थी. बिजली विभाग के इसी लापरवही पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. और लोगों ने बिजली विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों पर जमकर गुस्सा निकाला. स्थानीय लोगों का कहना था कि पूरे मुहल्ले में हाई टेंशन और लो टेंशन बिजली के तार झूल रहे है. कई बार शिकायत करने के बाद भी तारों को नहीं बदला गया. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. इधर भुनेशवर दास के मौत से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था, तो भाजपा नेता समेत मुहल्ले वालों ने बिजली विभाग से मृतक के आश्रित को 25 लाख मुआवजा देने के साथ नौकरी देने का मांग किया है. जबकि नगर थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.




