JharkhandRanchi

सूचना भवन के पास पेड़ गिरने से युवक व युवती घायल, अस्पताल में भर्ती

Ranchi : राजधानी रांची के सूचना भवन के नजदीक एक पेड़ गिरने से बाइक से जा रहे युवक व युवती गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि युवक-युवती दूरदर्शन की ओर तरफ से आ रहे थे. उसी समय पेड़ गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. इस मामले की जानकारी घायल युवक व युवती के परिवारवालों को दे दी गयी है.

इसे भी पढ़ें – रांची से चलनेवाली कुछ ट्रेनों के मार्ग में किया गया बदलाव, देखें अपडेट…

Related Articles

Back to top button