
Katras: मंगलवार की शाम कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत हरिणा हनुमान मंदिर से पदयात्रा निकाली गई. अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर बाघमारा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में पदयात्रा निकाली गई. हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम के दौरान हरिणा ऑफिसर कॉलोनी, बाजार, गांव एवं अन्य जगहोंं पर कांग्रेस के द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया गया. इस दौरान गांव के महिलाओं और पुरुषों के साथ आज के दौर में बढ़ती महंगाई को लेकर चर्चा भी किया गया.
इसे भी पढ़ें: धनबाद: बाघमारा विधायक के समर्थन में उतरी तैलिक साहू महासभा, कहा- पुलिस प्रशासन ढुल्लू महतो के साथ रच रहा साजिश
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से शामिल बाघमारा कांग्रेस के प्रभारी सतपाल सिंह ब्रोका की देखरेख मे पदयात्रा हरिणा बस्ती से भ्रमण करते हुए नेहरू चौक हरिणा तक निकाली गई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस कतरास नगर अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय, लगंदेव यादव, मनोज महतो, टीपी पाण्डेय, पोरेश चौबे, धनेश्वर ठाकुर, सुदेश दास, आशु सिंह, विकाश सिंह, मोहम्मद आशिफ, मंटू चौहान, विनोद शर्मा, मोहम्मद असरफ, आलम अंसारी, कामता ठाकुर, गोपाल सिंह, अजय महतो, विकाश महतो, राजन रवानी, श्यामजी सिंह सहित कई अन्य लोग शामिल थे.




