Fashion/Film/T.V

करण को बॉलीवुड में खुद ही बनानी होगी अपनी पहचान: सनी देओल

Mumbai: अभिनेता सनी देओल अपने बेटे करण की बॉलीवुड में पहली फिल्म पर चुप्पी साधे हुए हैं. लेकिन उनका कहना है कि करण को बॉलीवुड में अपनी पहचान खुद ही बनानी होगी. हालांकि, करण अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत ‘पल पल दिल के पास’ से करने जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंःलोगों की नजरों में अहमियत और सम्मान पाकर अच्छा महसूस करती हूं : काजोल

इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता सनी देओल ही कर रहे हैं. ‘पल पल दिल के पास’ में करण की हीरोइन सहर बाम्बा है. सहर बाम्बा शिमला से हैं और सनी देओल ने कई लड़कियों के ऑडिशन के बाद उन्हें चुना है. और मनाली में इस फिल्म पर काम भी चल रहा है.

‘पिता के तौर पर मैं हमेशा करण के साथ हूं’

उन्होंने कहा, ‘‘ जब मैं बॉलीवुड में आया था तो मैं मानिसक रूप से इसके लिए तैयार था. मैं आश्वस्त हूं कि वह भी अपने तरीके से उसी तरह से आएगा जिस तरह से मैं आया था. बाकी उस पर है कि वह खुद को कैसे पेश करता है, किस तरह की फिल्में चुनता है और अपना काम कैसे करता है.’

इसे भी पढ़ेंः झारखंड की वादियों में अफीम की तस्करी पर बनेगी भोजपुरी फीचर फिल्म मुन्ना माफिया

देओल ने भाषा को दिये इंटरव्यू में कहा कि एक पिता के तौर पर मैं हमेशा उसके साथ हूं लेकिन मैं उसके लिए चीजें चुन नहीं सकता हूं और और उसके बदले काम नहीं कर सकता हूं. यह हमारे ऊपर होता है कि एक व्यक्ति के तौर पर हम क्या बनते हैं.

करण ने साइन  की दूसरी फिल्म

वैसे करण देओल की पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही, उन्होंने दूसरी फिल्म भी साइन कर ली है. खबर है कि निर्माता दिनेश विजान ने करण को अपनी अगली फिल्म के लिए साइन की है. करण की इस फिल्म का निर्देशन कुणाल देशमुख करेंगे. कुणाल इसके पहले जन्नत और तुम मिले जैसी फिल्में बना चुके हैं. फिल्म का नाम और स्टारकास्ट अभी तय नहीं है.

Related Articles

Back to top button