JharkhandPalamu

नीलाम्बर-पीताम्बर विवि भूल गया बीएड की प्रैक्टिकल परीक्षा !

Palamu : पलामू प्रमंडल में उच्च शिक्षा का अलख जगाने का दावा करने वाले नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के अधिकारी संभवतः यह भूल गए हैं कि बीएड परीक्षा का प्रैक्टिकल भी आयोजित किया जाता है. विश्वविद्यालय की इस कमजोर यादाश्त के कारण परीक्षार्थी तो परेशान हैं, उनके अभिभावक भी त्रस्त हैं. बीएड परीक्षा का आयोजन दोनों पार्ट के लिए 17 जुलाई 2018 से शुरू हुआ था और सभी विषयों के साथ यह 25 जुलाई को परीक्षा सम्पन्न हो गई. नियमानुसार लिखित परीक्षा के तीन चार दिनों के भीतर प्रैक्टिकल परीक्षा लेने की परम्परा थी. आज परीक्षा सम्पन्न हुए करीब एक माह होने जा रहा है. लेकिन प्रैक्टिकल की डेट घोषित करने का कष्ट विश्वविद्यालय द्वारा नहीं उठाया गया.

इसे भी पढ़ें – धनबाद ISM-IIT में सीनियर-जूनियर छात्रों में मारपीट, रैंगिंग को लेकर बढ़ा विवाद

प्रैक्टिकल के इंतजार में मायके में पड़ी हैं लड़कियां

बीएड की परीक्षा में सैकड़ों महिला परीक्षार्थी भाग लेती हैं. विवाह पूर्व वह बीएड के लिए नामांकन कराती हैं. नियमित रूप से कक्षाएं भी करती हैं. लेकिन इस बीच उनका विवाह हो जाता है. वह ससुराल चली जाती हैं. किसी तरह बार-बार बीच में आकर अपने शैक्षणिक सत्र को पूरा करने के लिए अपने संबंधित शिक्षण संस्थान में कक्षाएं एटेंड करती हैं.

कहा जाए, तो उनका एक पैर ससुराल में और दूसरा मायके में होता है. इधर बेटियां परीक्षा देने मायके में आयीं .लेकिन प्रैक्टिकल की इंतजार में मायके में ही पड़ी हुई हैं. कोई बताने वाला भी नहीं है कि प्रैक्टिकल कब होगा. विश्वविद्यालय प्रशासन के इस रवैये के कारण बेटियों को ससुराल से भी ताने सुनने पड़ रहे हैं और मायके वाले भी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं कि वे अपने दामाद को कैसे समझाएं.  एक अभिभावक ने हमारे संवाददाता को फोन पर अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि क्या यही मोदी जी का है-बेटी पढ़ाओ-बेटी बढ़ाओ.

इसे भी पढ़ें –दर्जनभर आईएफएस पर 50 करोड़ से ज्यादा गबन का आरोप, फिर भी हैं महत्वपूर्ण पदों पर काबिज

कुलपति रांची में हैं

संवाददाता ने बीएड प्रकरण पर जानकारी लेने के लिये विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलने का प्रयास भी किया. लेकिन उनके कार्यालय में बताया गया कि  वी.सी. साहब रांची गए हैं, जहां एक बैठक है.

इसे भी पढ़ें –  खत्म होगी सिपाही से सीधे दारोगा बनाने वाली सीमित परीक्षा व्यवस्था, सरकार ने मांगा प्रस्ताव

धन्यवाद गंगा बाबू

इसके पश्चात विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक गंगा प्रसाद के मोबाईल नम्बर-9955542219 पर पूर्वाहन 11.15 बजे से 11.25 बजे तक संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका. यह सौभाग्य है कि परीक्षा नियंत्रक ने कुछ ही देर में स्वंय मोबाईल पर संपर्क किया और विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षकों की भारी कमी के कारण दिक्कत सामने आ रही है. लेकिन अब हमलोगों ने 27 अगस्त से प्रैक्टिकल की परीक्षा लेने का फैसला लिया है. साथ ही कहा कि  परीक्षार्थियों को जो परेशानी हुई है- उसके लिये हमें खेद है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button