
Garhwa : बेलदाहा डैम की मरम्मत कर दिये जाने के कारण बरडीहा इलाके के लोगों में खुशी की लहर है. ग्रामीण इसके लिए झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह का आभार प्रकट कर रहे हैं. बेलदाहा डैम टूटने की वजह से दो पंचायतों के लगभग दस गावों में सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो गयी थी. 2000 हेक्टेयर जमीन सिंचाई से वंचित हो रही थी. जानकारी दी गयी है कि ग्रामीणाेे ने इस संबंध में अभिमन्यु सिंह से बात की. इसके बाद युवा नेता अभिमन्यु सिंह ने डैम का निरीक्षण कर इसे निजी खर्च पर बनवाने की घोषणा की और बारह घंटे के अंदर निर्माण कार्य करवाया, जो अब पूरा हो गया है.
बेलदाहा डैम मरम्मत के बाद अभिमन्यु सिंह ने कहा कि बेलदाहा डैम का निर्माण कर दिल से खुशी महसूस हुई. क्षमतानुसार निजी खर्च पर सेवा कर क्षेत्र में हरियाली और खुशहाली लाना मेरा मकसद रहा है. जनता का प्यार व आशिर्वाद रहा तो सेवा हमेशा जारी रहेगी.
बेलदाहा डैम बनने पर ग्रामीणों ने मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की
बेलदाहा डैम बनने पर ग्रामीणों ने मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की. ग्रामीणों ने अभिमन्यु सिंह को फोन कर कहा कि आपका कार्य अतुलनीय है हम सभी किसान एवं ग्रामीण हमेशा आपके ऋणी रहेंगे. अभिमन्यु सिंह ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है, जो कार्य यहां की सरकार को और यहां के जनप्रतिनिधि को करना चाहिए था, वह कार्य यहां के किसानों और मेरे द्वारा किया जा रहा है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. सभी को एक प्रण लेने की आवश्यकता है कि इस बार पुराने जनप्रतिनिधियों को उखाड़ कर फेंक देंगे जो किसानों और गांव की जनता के लिए नहीं बने हैं.
मौके पर मीडिया प्रभारी राहुल दूबे, कमलेश पांडे, राजू गुप्ता, बिनोद विश्वकर्मा, बरडिहा प्रखंड के राकेश विश्वकर्मा, अखिलेश विश्वकर्मा, दिनेश राम, शिवकुमार राम, रामबली राम, कामेश्वर राम, राजेश्वर राम, स्वार्थ राम, हबीब अंसारी, इस्लाम अंसारी, शिव, राजू सेठ ज्वार, शेख रहमान, शेख जुबेर, शंभु सेठ, चरित्र भुईँया, नथुनी भुईयाँ ,इंद्रजीत यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें – धनबाद ISM-IIT में सीनियर-जूनियर छात्रों में मारपीट, रैंगिंग को लेकर बढ़ा विवादइसे भी पढ़ें- मणिशंकर अय्यर की कांग्रेस में वापसी, राहुल गांधी ने निलंबन रद्द किया
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

बेलदाहा डैम बनने पर ग्रामीणों ने मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की


