ChaibasaJamshedpurJharkhandNEWS

श्रावण मास के पहली सोमवारी को महादेवशाल धाम में हर-हर महादेव के नारों से गूंजा मंदिर

Chakradharpur : श्रावण मास के पहली सोमवारी को महादेवशाल धाम में हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा मंदिर परिसर. सोमवार को महादेवशाल मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया.

झारखंड के दूसरे बाबा धाम के रूप में मशहूर कोल्हान के महादेवशाल धाम में भक्तों की भारी भीड़ रविवार रात से उमड़ पड़ी. भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति भी सोमवार की सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का दरवाजा खोल दिया. मंदिर का द्वार खुलते ही हर-हर महादेव, भोलेनाथ की जय-जयकार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. महादेव साल धाम में सोमवार सुबह मंदिर के द्वार खुलते ही सैकड़ों श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गयी. इसके बाद बारी-बारी से महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना शुरू की. कोल्हान के अलावा उड़ीसा से भी बड़ी संख्या में भक्त महादेवशाल  धाम में पूजा-अर्चना करने का पहुंचे थे . पहली सोमवारी होने के कारण भक्त पूरे भक्तिभाव से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने में जुटे रहे.

मेले में हुई जमकर खरीदारी इस

भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर मेले में जमकर खरीदारी की. पहले की तरह मंदिर परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था का भी इंतजाम किया गया था. साथ ही मंदिर परिसर में गोइलकेरा स्वस्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद थी. वहीं रेलवे द्वारा भी महादेवशाल मंदिर में कर्मचारी के तौर पर आरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया था कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार का कष्ट ना हो. बड़ी संख्या में मंदिर समिति के सदस्य जगह-जगह तैनात थे.

इसे भी पढ़ें: सावन की पहली सोमवारीः बाबा भोलेनाथ के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, सीएम हेमंत सोरेन और मंत्री बन्ना गुप्ता ने की राज्यवासियों के खुशहाली की कामना

 

 

Related Articles

Back to top button