Koderma

कोडरमा में चौथे दिन भी जारी है लैंड लूजर मजदूरों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

 Koderma: जयनगर प्रखंड के केटीपीएस बांझेडीह के गेट नंबर एक पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है. लैंड लूजर मजदूरों को डीवीसी एच के पदाधिकारियों द्वारा लगातार काम नहीं देकर काम से बैठा देने के खिलाफ धरना दिया जा रहा है. लैंड लूजर मजदूर रोहित कुमार ने रविवार को कहा कि आज चौथा दिन अनिश्चितकालीन धरना जारी है. कोई हम लोगों को देखने वाला नहीं है. हम लोगों के मरने के बाद यहां के नेता राजनीति करने हम लोगों के घर चले आएंगे. उन्होंने उन्होंने कहा कि हम लोगों के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में डीवीसी एवं कंपनी के लोग भी हालचाल जानने नहीं आ रहे हैं. अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में मुख्य रूप से रोहित कुमार, विकास शर्मा, अर्जुन यादव, मोहम्मद सदीक, धानेश्वर रविदास, मोहम्मद मुजाहिद, उमेश कुमार दास बैठे हुए हैं.
इसे भी पढ़ें: आंगनवाड़ी सेविका- सहायिका संघ ने सरकार से की मांगः मिले नेट डेटा पैक के साथ एंड्रॉयड फोन, मतदाता पुनरीक्षण कार्य और पोषाहार क्रय से मुक्ति

Related Articles

Back to top button