Court NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

चेशायर होम रोड जमीन फर्जीवाड़ा मामले में गिरफ्तार राजेश राय और भरत प्रसाद भेजे गए जेल, रिमांड पर ईडी कोर्ट में सुनवाई कल

Ranchi: चेशायर होम रोड जमीन की अवैध खरीद- बिक्री मामले में बीते सोमवार रात गिरफ्तार राजेश राय और भरत प्रसाद को मंगलवार को ईडी कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट में पेशी के बाद ईडी ने दोनों से विस्तृत पूछताछ को लेकर कोर्ट से 5 दिनों की रिमांड देने का आग्रह किया. कोर्ट ने रिमांड पर सुनवाई के लिए बुधवार की तिथि निर्धारित की है. कोर्ट ने ईडी के आग्रह को देखते हुए इन दोनों को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, होटवार भेजने का निर्देश दिया. बता दें कि ईडी ने दस्तावेज में जालसाजी कर चेशायर होम रोड स्थित जमीन की खरीद बिक्री मामले में दोनों को सोमवार को उस समय गिरफ्तार किया जब उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था. रांची में हुए विभिन्न प्रकार के जमीन घोटाला मामले में ईडी ने अब तक रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.
इसे भी पढ़ें: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी संतोष यादव को हाईकोर्ट से मिली जमानत

बता दें कि चेशायर होम रोड किया जमीन विष्णु अग्रवाल ने खरीदी है. फॉरेंसिक लैब द्वारा किए गए जांच में दस्तावेज में जालसाजी कर खरीद बिक्री की बात सामने आई है. ईडी ने जमीन के फर्जी मालिक के पोते राजेश राय और उसके उससे पावर ऑफ अटॉर्नी लेने वाले भरत प्रसाद से पूछताछ की थी. जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर ईडी ने इन्हे गिरफ्तार कर लिया. राजेश राय ने ही पुनीत भार्गव को चेशायर होम रोड की जमीन बेची थी. प्रेम प्रकाश के करीबी पुनीत भार्गव ने इस ज़मीन में करोड़ों रुपए का निवेश किया है.

Related Articles

Back to top button