Court NewsRanchi

निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के तीन सहयोगी ईडी कोर्ट में हुई पेशी के बाद भेजे गए जेल

Ranchi: ग्रामीण कार्य विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के तीन सहयोगियों को 8 दिनों की पूछताछ के बाद ईडी की विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में मंगलवार को पेश किया गया. कोर्ट ने इन तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया. बता दें कि पिछले महीने 26 जून को ईडी ने वीरेंद्र राम के तीन सहयोगियों नीरज मित्तल, राम प्रकाश भाटिया एवं ताराचंद को गिरफ्तार करने के बाद ईडी कोर्ट में पेश किया था. कोर्ट में पेशी के बाद पूछताछ के लिए ईडी कोर्ट ने उन्हें 5 दिनों की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया था. इसके बाद 3 दिन का रिमांड फिर से ईडी को मिली थी. रिमांड की समयावधि पूरी होने पर इन तीनों को मंगलवार को ईडी कोर्ट में पेश किया गया था.
इसे भी पढ़ें: चेशायर होम रोड जमीन फर्जीवाड़ा मामले में गिरफ्तार राजेश राय और भरत प्रसाद भेजे गए जेल, रिमांड पर ईडी कोर्ट में सुनवाई कल

Related Articles

Back to top button