
Ranchi: साइबर फ्रॉड कर उससे अर्जित की गई राशि का मनी लॉन्ड्रिंग करने मामले में आरोपी संतोष यादव को झारखंड हाई कोर्ट ने जमानत प्रदान कर दी. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम कुमार चौधरी की कोर्ट ने संतोष यादव को 50,000 रुपए के दो निजी मुचलके पर जमानत प्रदान की. सोमवार को कोर्ट में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो गई थी, जिसके बाद आज कोर्ट ने अपने फैसला सुनाया है. बता दें कि संतोष यादव के पास से पुलिस ने 15 लाख की राशि बरामद की थी. मामले को लेकर देवघर मधुपुर थाना में कांड संख्या 351/ 2017 दर्ज किया गया था. उस पर साइबर क्राइम मामले में मामला दर्ज किया गया है. बाद में ईडी ने भी मामले में ईसीआईआर 6- 2022 दर्ज किया था. ईडी कोर्ट ने संतोष यादव को जमानत देने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद उसकी ओर से जमानत के लिए हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी.
इसे भी पढ़ें: मोदी सरनेम मानहानि मामला: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक




