
Ranchi : 27 जून से राउरकेला में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 में झारखंड की टीम ने सोमवार को अपने तीसरे मैच में हॉकी राजस्थान को 9-0 से पराजित कर क्वार्टर फ़ाइनल के लिए क्वालीफाई किया.
आज के मैच में झारखंड टीम की ओर से निक्की कुल्लू और बिनिमां धान ने 2-2 गोल तथा निशा मिंज, पिंकी कुमारी, बालो होरो, रजनी केरकेट्टा और प्रमोद्नी लकड़ा ने एक-एक गोल किये. इस मैच में झारखंड की निक्की कुल्लू को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
इसे भी पढ़ें – आइपीएस प्रिया दुबे को आइजी रैंक से एडीजी रैंक में मिला प्रमोशन



