JharkhandLead NewsRanchi

आंदोलनकारी जमीनी नेताओं को दरकिनार कर शिबू सोरेन ने अल्पज्ञानी, नालायक बेटे को थमाया झारखंड का नेतृत्व: बाबूलाल मरांडी

Ranchi: पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने परिवारवादी ‌राजनीति को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है. साथ ही शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन की इस परंपरा को आगे ले जाने के लिए आलोचना भी की है. सोमवार को प्रेस-विज्ञप्ति जारी करते कहा कि कभी-कभी वे सोचते हैं कि परिवारवादी दलों ने अपने योग्य, अनुभवी और संघर्षशील नेताओं को आगे किया होता तो तस्वीर कितनी अलग होती. जैसे यूपी में मुलायम सिंह ने, बिहार में लालू यादव ने और झारखण्ड में शिबू सोरेन ने अपने किसी दूसरे अनुभवी, जुझारू साथी को गद्दी सौंप दी होती या उन्हें आगे बढ़ा दिया होता तो राज्य का कुछ भला हो गया होता. बाबूलाल के‌ मुताबिक झारखण्ड के संदर्भ में ऊनका मानना है कि स्टीफन मरांडी जी, दिवंगत साईमन मरांडी, लोबिन हेम्ब्रम जैसे कई अनुभवी आंदोलनकारी ज़मीन से जुड़े नेता थे. वे शिबू सोरेनजी के साथी रहे लेकिन जब गद्दी सौंपने की बात आई तो उन्हें किनारे लगा  दिया. साथ ही अपने अयोग्य, अहंकारी, अल्पज्ञानी एवं सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए नालायक बेटे हेमंत सोरेन को नेतृत्व थमा दिया. परिणाम सामने है.परिवारवादी दल लोकतंत्र पर कलंक हैं. इन्हें मिटाना ज़रूरी है. बाबूलाल मरांडी ने उम्मीद जताते कहा कि अगले चुनाव में जनता अयोग्य परिवारवादियों को निकाल बाहर करेगी.

इसे भी पढ़ें: सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक 12 अक्टूबर तक हाईकोर्ट ने रखी जारी

Related Articles

Back to top button